[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणपति विहार कॉलोनी में लगातार चोरियां,गश्त बढ़ाने की मांग:वारदातों के खुलासे को लेकर थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

गणपति विहार कॉलोनी में लगातार चोरियां,गश्त बढ़ाने की मांग:वारदातों के खुलासे को लेकर थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

गणपति विहार कॉलोनी में लगातार चोरियां,गश्त बढ़ाने की मांग:वारदातों के खुलासे को लेकर थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सरदारशहर : सरदारशहर की गणपति विहार कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से निवासियों में भय का माहौल है। गुरुवार को कॉलोनी के लोगों ने थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपकर इन घटनाओं पर अंकुश लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा करने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि विगत कुछ समय से कॉलोनी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोर रात के समय सूने मकानों में घुसकर नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा ले जाते हैं। हाल ही में हुई कई चोरी की घटनाओं का पुलिस द्वारा अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। इससे कॉलोनीवासियों में डर का माहौल बना हुआ है।

निवासियों ने मांग की है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच कर चोरों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी का माल बरामद किया जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने की भी अपील की गई।

कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सत्यनारायण सोनी, निर्मल कुमार, मनोज कुमार दर्जी, घनश्याम पारीक, राधेश्याम, बालकिशन शर्मा, रामकुमार, दिनेश कुमार, भंवरलाल, जगदीश प्रसाद शर्मा, मुकेश कुमार सहित अनेक कॉलोनीवासी उपस्थित थे।

Related Articles