[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी का झांसा देकर महिला से रेप:अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर रुपए हड़पे, धमकी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शादी का झांसा देकर महिला से रेप:अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर रुपए हड़पे, धमकी दी

शादी का झांसा देकर महिला से रेप:अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर रुपए हड़पे, धमकी दी

सीकर : सीकर जिले में 34 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने रेप करने के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड किए, जिन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला से रुपए भी हड़पे। महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।

34 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक परिचित था। जो कई बार उसके घर पर आता-जाता रहता था। आरोपी युवक ने महिला से सोशल मीडिया पर बातचीत करके नजदीकियां बढ़ाई और कहने लगा कि वह उसे पसंद करता है और उसके साथ ही शादी करेगा।

आरोपी ने महिला को मिलने के लिए बुलाया। तब शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप कर लिया। रेप के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इन फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल करता रहा और रुपए भी हड़प लिए। इसके बाद भी वह महिला को लगातार परेशान कर रहा था। महिला ने यह बात अपने पति को बताई और पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

25 साल की युवती घर से 20 हजार रुपए लेकर फरार

सीकर जिले में 25 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से 20 हजार रुपए लेकर चली गई। इस संबंध में युवती के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 15 जुलाई की रात उनके साथ सो रही थी। सुबह उठे तो बेटी घर पर नहीं मिली। इतना ही नहीं घर में रखे 20 हजार रुपए भी गायब मिले।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker