[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजलदेसर में खुले में मृत गोवंश फेंकने से आक्रोश:स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से स्थायी समाधान और कार्रवाई की मांग की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजलदेसर में खुले में मृत गोवंश फेंकने से आक्रोश:स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से स्थायी समाधान और कार्रवाई की मांग की

राजलदेसर में खुले में मृत गोवंश फेंकने से आक्रोश:स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से स्थायी समाधान और कार्रवाई की मांग की

राजलदेसर : चूरू के राजलदेसर स्थित दक्षिण बीहड़ में खुले में मृत गोवंश फेंके जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में भारी आक्रोश है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

निवर्तमान पार्षद धनपत शर्मा और समाजसेवी कॉमरेड बहादुर भांभू सहित क्षेत्रवासियों ने बताया कि खुले में सड़ रहे गोवंश से संक्रामक बीमारियों और बैक्टीरिया फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा, मृत पशुओं के आसपास आवारा पशुओं के जमावड़े से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

आक्रोशित नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन से इस समस्या का तत्काल और स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने मृत पशुओं के वैज्ञानिक और सुरक्षित निस्तारण के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया।

स्थानीय लोगों ने यह भी मांग की है कि खुले में गोवंश फेंकने वाले दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles