[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कासली में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज, तलाश तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

कासली में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज, तलाश तेज

कासली में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज, तलाश तेज

धोद : सीकर जिला कलेक्ट्रेट के कार्यालय सहायक रामस्वरूप मीना की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने दोषी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार देर रात कासली के पास हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

धोद के भुवाला गांव निवासी 27 वर्षीय रामस्वरूप मीना रविवार देर रात सीकर में एक जन्मदिन समारोह से स्कूटी पर अपने गांव लौट रहे थे। कासली से आगे पहुंचने पर सामने से आ रहे भैंसों से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आकर उनकी स्कूटी को भीषण टक्कर मार दी।

अस्पताल में तोड़ा दम

कासली निवासी होटल संचालक हारून खान ने राहगीरों की मदद से रामस्वरूप को तुरंत एस.के. अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई (ताऊ के पुत्र) एवं धोद न्यायालय में रीडर अरविंद मीना ने धोद थाने में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश और मामले की जांच तेज कर दी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक

रामस्वरूप का विवाह 14 फरवरी 2024 को हुआ था। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक अपने पीछे एक वर्ष की मासूम बेटी और दो माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके पिता रघुनाथ मीना किसान हैं। ग्रामीणों के अनुसार रामस्वरूप सामाजिक कार्यों में बेहद सक्रिय रहते थे। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Related Articles