गोपीनाथ मंदिर से 9-10 लाख के चांदी के छत्र चोरी:राधारानी का मंगलसूत्र और गणेश-हनुमान के छत्र लेकर फरार हुए चोर
गोपीनाथ मंदिर से 9-10 लाख के चांदी के छत्र चोरी:राधारानी का मंगलसूत्र और गणेश-हनुमान के छत्र लेकर फरार हुए चोर
सीकर : सीकर जिले में चोर लगातार मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। दांतारामगढ़ थाना इलाके में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने गोपीनाथ मंदिर से लाखों रुपए के चांदी के छत्र चुरा लिए। घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंदिर में चोरी होने से ग्रामीणों में भारी रोष है।
मूर्तियां-गहने और छत्र गायब
बुधवार रात को चोरों ने दांतारामगढ़ क्षेत्र के खाचरियावास गांव में स्थित प्राचीन गोपीनाथ मंदिर से छत्र और गहने चुरा लिए। मंदिर के मुख्य पुजारी रवि पुजारी ने बताया कि वे आज सुबह की पूजा-अर्चना और सेवा के लिए मंदिर परिसर पहुंचे तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था और मूर्तियों के गहने, छत्र व अन्य कीमती सामान गायब था।

पुजारी ने तुरंत मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। चोर मंदिर में से भगवान गणेश और हनुमानजी महाराज के छत्र, राधारानी की मूर्ति का मंगलसूत्र व पैर के कड़े चुराकर ले गए। चोरी किए गए छत्रों व गहनों की कीमत 9-10 लाख रुपए बताई जा रही है।
मंदिर परिसर में CCTV कैमरे नहीं होने की वजह से चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करके साक्ष्य उठाए हैं। रवि पुजारी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त कमजोर होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2260188

