झुंझुनूं में मामी के साथ 2 भांजियां घर से लापता:मां बोली- मेरी बेटियों का अपहरण किया, ज्वेलरी और कैश भी गायब
झुंझुनूं में मामी के साथ 2 भांजियां घर से लापता:मां बोली- मेरी बेटियों का अपहरण किया, ज्वेलरी और कैश भी गायब
झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक विवाहिता अपनी ननद की दो बेटियों और अपने दो वर्षीय बेटे के साथ आधी रात को घर से लापता हो गई। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर घर में हड़कंप मच गया। लापता लड़कियों की मां ने पुलिस थाने में अपहरण और घर से जेवरात व नकदी चोरी होने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, एक महिला अपनी 16 और 18 साल की दो बेटियों के साथ झुंझुनूं स्थित अपने पीहर आई हुई थी। परिवार के सभी सदस्य रात में घर पर ही थे। इसी दौरान 15 जुलाई की अलसुबह करीब 3 बजे दोनों युवतियां अपनी मामी के साथ घर से निकल गईं। विवाहिता अपने दो वर्षीय बेटे को भी साथ ले गई।
सुबह परिवार के अन्य सदस्य जागे तो मामी, दोनों युवतियां और बच्चा घर पर नहीं मिले। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी गई।
लापता युवतियों की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में दोनों बेटियों के अपहरण की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी गायब है, जिन्हें साथ ले जाया गया है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार के सदस्यों से पूछताछ के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाहिता और दोनों युवतियां किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से घर से जाने की संभावना सामने आई हैं। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2259500


