डूंडलोद PHC में 14 दिन से डॉक्टर का पद खाली:मरीजों को सामान्य इलाज के लिए नवलगढ़ जा रहे मरीज; BCMO बोले- उच्च अधिकारियों को बताया
डूंडलोद PHC में 14 दिन से डॉक्टर का पद खाली:मरीजों को सामान्य इलाज के लिए नवलगढ़ जा रहे मरीज; BCMO बोले- उच्च अधिकारियों को बताया
डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 14 दिनों से डॉक्टर का पद खाली है। इस कारण क्षेत्र के मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को सामान्य इलाज के लिए भी लगभग 7 किलोमीटर दूर नवलगढ़ के जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि डूंडलोद में मेडिकल सुविधा नहीं मिलने से आपात स्थिति में मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इलाज के लिए बार-बार नवलगढ़ जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि डॉक्टर का पद खाली होने के कारण पीएचसी आने वाले मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ रहा है, या उन्हें नवलगढ़ रेफर किया जा रहा है। इससे मरीजों को समय और आर्थिक, दोनों तरह का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग से डूंडलोद पीएचसी में शीघ्र चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र की हजारों की आबादी को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
डूंडलोद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर का पद खाली होने के संबंध में बीसीएमओ नवलगढ़ प्रह्लाद ने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मेडिकल अधिकारियों के तबादले नहीं खुल रहे हैं। बीसीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि डूंडलोद पीएचसी पर कार्यरत डॉ. पूनम पूनिया का पीजी में चयन हो गया है, जिसके कारण वे उच्च अध्ययन के लिए चली गई हैं। इसी वजह से वर्तमान में पीएचसी में डॉक्टर का पद खाली है। विभाग द्वारा स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और आवश्यक निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2258880


