[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में दो बाइकों की टक्कर, दंपती घायल:बीमार बहन से मिलने जा रहे थे, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में दो बाइकों की टक्कर, दंपती घायल:बीमार बहन से मिलने जा रहे थे, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

बुहाना में दो बाइकों की टक्कर, दंपती घायल:बीमार बहन से मिलने जा रहे थे, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

बुहाना : बुहाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर सतनाली रोड पर एक स्कूल के पास एक सड़क हादसे में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों अपनी बीमार बहन से मिलने कुहाड़वास जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

सामने आ रही बाइक से हुई टक्कर

पुलिस ने बताया- सावलोद निवासी उम्मेद अपनी पत्नी सुमन के साथ दोपहर करीब दो बजे बाइक पर बुहाना से कुहाड़वास जा रहे थे। सतनाली रोड पर स्कूल के पास एक अन्य बाइक सवार युवक सड़क पर चढ़ रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की सामने से आ रही उम्मेद की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

सड़क पर गिरे दंपती घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि उम्मेद और उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बुहाना पहुंचाया।

सीएचसी में डॉ. पूनम डैला ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जांच में दोनों को गंभीर चोटें आने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया।

बहन से मिलने के लिए जा रहे थे

घायल उम्मेद ने बताया-उनकी बहन की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर वे पत्नी के साथ उससे मिलने जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सतनाली रोड पर एक बाइक सवार युवक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना पर बुहाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। दूसरे बाइक सवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker