[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में पेयजल आपूर्ति सुव्यवस्थित करने की मांग:नवलगढ़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गांव की समस्याएं बताईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

चिराना में पेयजल आपूर्ति सुव्यवस्थित करने की मांग:नवलगढ़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गांव की समस्याएं बताईं

चिराना में पेयजल आपूर्ति सुव्यवस्थित करने की मांग:नवलगढ़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गांव की समस्याएं बताईं

चिराना : चिराना के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत रामपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान नवलगढ़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चिराना गांव में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि चिराना में पिछले लगभग तीन महीने से पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं है। इस संबंध में पहले भी एसडीएम नवलगढ़ और जलदाय विभाग नवलगढ़ को सूचित किया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने लाल गट्टे के पास जलदाय विभाग के पंप हाउस के सामने मटका फोड़ प्रदर्शन भी किया था। उस समय विभाग ने केवल आश्वासन दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

लाल गट्टे के पास ही पेयजल पाइपलाइन जर्जर होकर टूटी हुई है, जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। इस कारण ग्रामीणों को कीचड़ में से गुजरना पड़ता है और उन्हें पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पाता। इसके अतिरिक्त, पंप हाउस का पानी स्टोरेज सप्लाई वाल्व भी खराब पड़ा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पंप हाउस चलाने के लिए नियुक्त अस्थाई कर्मचारी छोटे लाल जोगी को जलदाय विभाग द्वारा पिछले करीब 15 महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। इन सभी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार नवलगढ़ से व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की है।

इस दौरान निवर्तमान उप सरपंच मोहम्मद इकबाल शेख़, संजय बारी, रवि पंवार, रामस्वरूप सैनी, बजरंग लाल, रमेश कुमार, श्याम लाल, मनीष कुमार, शेखर सैन, विनोद कुमार, अनिल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles