[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ में किसानों के खेतों से डीपी चोरी:चोरों ने तांबा-तेल चुराया, बिजली आपूर्ति बाधित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ में किसानों के खेतों से डीपी चोरी:चोरों ने तांबा-तेल चुराया, बिजली आपूर्ति बाधित

मुकुंदगढ़ में किसानों के खेतों से डीपी चोरी:चोरों ने तांबा-तेल चुराया, बिजली आपूर्ति बाधित

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ क्षेत्र में चोरों ने किसानों के खेतों में लगी बिजली की डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर) को निशाना बनाया। चोर डीपी के अंदर से तांबा और तेल चुराकर फरार हो गए। वारदात के बाद डीपी का ऊपरी ढक्कन मौके पर ही पड़ा मिला।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए डीपी के पास स्थित एक मकान से रस्सी भी चुराई थी। इस चोरी के कारण क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसानों को सिंचाई और अन्य कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर मुकुंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि यह वारदात बलरिया और नाहरसिंघानी की सीमा क्षेत्र में हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related Articles