मुकुंदगढ़ में कचरे के ढेर लगे, दुर्गंध से लोग परेशान:वार्डों में डस्टबिन ओवरफ्लो; संक्रमण का खतरा बढ़ा, सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की मांग
मुकुंदगढ़ में कचरे के ढेर लगे, दुर्गंध से लोग परेशान:वार्डों में डस्टबिन ओवरफ्लो; संक्रमण का खतरा बढ़ा, सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की मांग
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ में नगरपालिका की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के कई वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन कई दिनों से भरे पड़े हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी के अभाव में भरे हुए डस्टबिन खाली नहीं किए जा रहे हैं। नतीजतन, कचरा ओवरफ्लो होकर सड़कों और आम रास्तों पर फैल रहा है। सड़क किनारे और गलियों में गंदगी पसरी हुई है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।
जलदायक विभाग, कोठी रोड, तगाला गेस्ट हाउस और कई वार्डों में डस्टबिन की यही स्थिति है। विशेष रूप से, सीएचसी के सामने भरे डस्टबिन से बायो मेडिकल वेस्ट बाहर सड़क पर फैल रहा है, जिससे संक्रमण का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। एक तस्वीर में कचरे के ढेर पर एक कुत्ता भी खड़ा दिखाई दे रहा है, जो डस्टबिन से कचरा निकालकर वार्ड में इधर-उधर फैला रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगरपालिका नियमित सफाई का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। कई वार्डों में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी बढ़ती जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
मानसून का दौर शुरू होने के साथ ही हालात और बदतर होने की आशंका है। यदि समय पर कचरा नहीं उठाया गया, तो बरसात के पानी के साथ कचरा नालियों में पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था को बाधित कर सकता है। इससे जलभराव, मच्छरों का प्रकोप, संक्रमण और विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से तत्काल सभी वार्डों से कचरा उठवाने और डस्टबिन को नियमित रूप से खाली कराने की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की भी अपील की है, ताकि मानसून के दौरान लोगों को गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2259515

