[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद खेड़ी में नया बिजली बोर्ड एईएन कार्यालय शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद खेड़ी में नया बिजली बोर्ड एईएन कार्यालय शुरू

राकेश मीणा ने संभाला पदभार, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद के खेड़ी जीएसएस पर नवसृजित बिजली बोर्ड का एईएन कार्यालय शुरू हो गया है। बुधवार को राकेश मीणा ने प्रथम एईएन के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर जाजोद खेड़ी और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने एईएन राकेश मीणा का स्वागत किया। ग्रामीणों ने साफा, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने खंडेला विधायक सुभाष मील का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों के अनुसार, विधायक के प्रयासों से ही जाजोद खेड़ी में यह अलग एईएन कार्यालय स्वीकृत हुआ है। इस कार्यालय के शुरू होने से अब उपभोक्ताओं को छोटे-छोटे कामों के लिए खंडेला या श्रीमाधोपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नए कनेक्शन, बिल संबंधी समस्याओं और बिजली कटौती की शिकायतों का समाधान अब स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इस नए कार्यालय से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और बेहतर होगी तथा समस्याओं का समाधान समय पर सुनिश्चित किया जा सकेगा। वही विधुत विभाग के नये कनेक्शन से लेकर सभी कार्य सहायक अभियंता खेड़ी में सम्पादित हो जायेंगे।

इस दौरान रणजीत बराला, श्रीराम कुड़ी, ख्याली राम लाटा, मुकेश बिजारणियां, नाथूलाल लाटा, मक्खन लाल सोलंकी, भोलादास स्वामी, धुड़ाराम महला, सहायक अभियंता फूलचंद जांगिड, लक्ष्मीकांत कुमावत, झाबरमल कुमावत, हितेश जाजोद सहित कई कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles