राजकीय महाविद्यालय पाटन में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त भारत की शपथ
राजकीय महाविद्यालय पाटन में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त भारत की शपथ
पाटन : राजकीय महाविद्यालय पाटन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। अभियान प्रभारी ज्योति शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी किरण यादव ने विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और स्वस्थ नागरिक तैयार करना भी है।
कार्यक्रम में सहायक आचार्य सरोज गुर्जर, दिनेश बैरवा तथा सहायक लेखा अधिकारी एम.एम. वर्मा सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की सामूहिक शपथ ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2258523


