[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में ड्रोन रिकॉर्डिंग विवाद गहराया, व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में ड्रोन रिकॉर्डिंग विवाद गहराया, व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च

एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, निष्पक्ष जांच की उठाई आवाज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बाजार क्षेत्र में कथित निजी ड्रोन कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग के विरोध में मंगलवार शाम व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने शहीद मुश्ताक खां सर्किल (बाईपास) से सब्जी मंडी तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।

व्यापार मंडल का आरोप है कि बाजार, दुकानों और आसपास के क्षेत्रों की लगातार ड्रोन से रिकॉर्डिंग किए जाने से व्यापारियों और आमजन में असुरक्षा का माहौल बना है तथा उनकी निजता प्रभावित होने की आशंका है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटीक ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस दौरान कल्याण सिंह, नूतन सिहाग, मनोज सैन, खेम सिंह, अमर सिंह, जय सिंह, शफीक टेलर, धर्मपाल तालणिया, पिलानी खुर्द सरपंच प्रतिनिधि सुभाष सांई, हरिसिंह महला, पवन प्रजापत, कुंदन सिंह, शायर सिंह, श्रीराम प्रजापत, हसन खान, सुमेर सिंह, अजय राव, राकेश चौधरी, चांदमल राव, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles