देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सेवा सप्ताह के तहत मोदियों की जाव स्थित श्री सिद्ध श्री वीर हनुमान बालाजी मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिला मंत्री जयराज जांगिड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छायादार व फलदार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
जिला मंत्री जयराज जांगिड़ ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण के आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण करना है।
जिला सह मंत्री प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि 5 जुलाई से जिले के सातों प्रखंडों में सेवा सप्ताह के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, चिकित्सा सेवा और जनजागरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित भीमसरिया, पूर्व जिला संयोजक अशोक प्रजापत, विधिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट पंकज बावलिया, संदीप शर्मा, सौरव कुमावत, सुनील, सोनू शर्मा, हर्षित हिसारिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us