[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जैन पद्धति से किया गया नवग्रह प्रवेश, धार्मिक विधि-विधान से संपन्न हुआ भव्य आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

जैन पद्धति से किया गया नवग्रह प्रवेश, धार्मिक विधि-विधान से संपन्न हुआ भव्य आयोजन

जैन पद्धति से किया गया नवग्रह प्रवेश, धार्मिक विधि-विधान से संपन्न हुआ भव्य आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : शहर में धार्मिक आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब एक परिवार द्वारा जैन पद्धति के अनुसार नवग्रह प्रवेश (गृह प्रवेश) का आयोजन विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे माहौल पूर्णतः आध्यात्मिक और भक्तिमय बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल मंगलाचरण और नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। मनोज व मनीषा सेठिया व शरद सेठिया और रितु सेठिया के नुतन गृह प्रवेश किया गया छापर से पधारें संस्कारक चमन दुधोडिया ने अपनी कुशल विधी विधान से पूजा-अर्चना कर सम्पन्न करवाया इसके अंतर्गत नवग्रह शांति हेतु विशेष अनुष्ठान, कलश स्थापना एवं मंगल पाठ का आयोजन किया गया।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार घर में प्रवेश से पूर्व शुद्धिकरण और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न करवाई गईं। जैन पद्धति से किया गया गृह प्रवेश न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ होता है, बल्कि इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। कार्यक्रम के अंत में शांतिधारा एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए नए घर में सुख-समृद्धि की कामना की।

इस प्रकार जैन परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ यह नवग्रह प्रवेश कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में धार्मिक आस्था को और अधिक प्रगाढ़ करने का संदेश दे गया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद बीदासर के अनेक सदस्य , सभा के अध्यक्ष मोहन लाल मणोत, महिला मण्डल मंत्री बबीता सेठिया, युग परिषद के मंत्री चिराग बैगानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Related Articles