पीरू सिंह के शहादत दिवस पर पहली बार ‘शौर्य दिवस’, शहीद परिवारों का होगा सम्मान
पीरू सिंह के शहादत दिवस पर पहली बार 'शौर्य दिवस', शहीद परिवारों का होगा सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक राईका
झुंझुनूं : राजस्थान के प्रथम परमवीर चक्र विजेता हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत के शहादत दिवस पर 18 जुलाई को झुंझुनूं में पहली बार ‘शौर्य दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। लायंस क्लब के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके परिजनों और वीर सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, शौर्य और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना है। आयोजन समिति के सदस्य एवं पूर्व आईएएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता हवलदार मेजर पीरू सिंह के साथ कैप्टन अयूब खान के परिजनों तथा कीर्ति चक्र विजेता महेंद्र सिंह के परिजनों का भी सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह स्वयं समारोह में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जिले की 51 शाहिद वीरांगनाओं का भी सम्मान किया जाएगा। अन्य शहीदों के परिजनों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के पूर्व सैनिक, सेना के अधिकारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। आयोजन समिति के अनुसार समारोह की शुरुआत पीरू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद शहीद स्मारक स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्य यशवर्धन सिंह ने बताया कि अब तक पीरू सिंह के शहादत दिवस पर केवल सीमित स्तर पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम होते थे, लेकिन इस बार इसे व्यापक स्वरूप दिया गया है ताकि युवा पीढ़ी शहीदों के बलिदान से प्रेरणा ले सके।
समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, ब्रिगेडियर, पूर्व सैनिक और विभिन्न क्षेत्रों के वक्ता युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नशामुक्ति और समाज के विकास में सकारात्मक योगदान देने का संदेश देंगे। लायंस क्लब ने संकल्प लिया है कि अब प्रत्येक वर्ष 18 जुलाई को झुंझुनूं में ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। आयोजन समिति का मानना है कि यह आयोजन शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256794
