देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना मंगलवार को लगातार 118वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने खेतड़ी ट्रस्ट की ओर से दर्ज कथित झूठे मुकदमे वापस लेने, सती माता के आम रास्ते से गेट हटाने तथा जंगली जानवरों के हमले में मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा देने की मांग दोहराई।
धरने की अध्यक्षता रोहतास सैनी ने की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।
धरने में गोकुलचंद सैनी, गजेंद्र पारीक, श्याम सिंह, महेंद्र सांवरिया, रामनिवास, सुरेश, सीताराम कुमावत, अशोक कुमार, चौथमल सैनी, भारत सैनी, दिनेश कुमार, मोनू अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, जुगल किशोर सैनी, निकेश पारीक, रामावतार जांगिड़, गोपीचंद, खूबचंद जांगिड़, रोशन लाल, बालवीर, चन्दगी राम, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us