गाइड प्रशिक्षणार्थियों ने किया नर्सरी का भ्रमण, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक- डॉ. रंजना जैन
गाइड प्रशिक्षणार्थियों ने किया नर्सरी का भ्रमण, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक- डॉ. रंजना जैन
सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर की ओर से आयोजित डीएलएड गाइड ग्रुप शिविर के प्रशिक्षणार्थियों ने नर्सरी का भ्रमण कर पौध तैयार करने की प्रक्रिया एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
सीओ गाइड आचू मीणा ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, यूनिफॉर्म, कैंप क्राफ्ट, स्काउटिंग फॉर बॉयज सहित स्काउटिंग से संबंधित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को बड़ा तालाब स्थित नर्सरी का भ्रमण करवाया गया।
सीओ स्काउट सीकर बसंत कुमार लाटा ने नर्सरी में तैयार होने वाले पौधों की विधि, पौध तैयार करने से पूर्व बरती जाने वाली सावधानियों एवं आवश्यक तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पौधारोपण से करीब दो माह पूर्व गड्ढे तैयार कर लेने चाहिए, जिससे पौधों का बेहतर विकास हो सके।
डॉ. रंजना जैन, प्राचार्य शेखावाटी एसटीसी, जयपुर रोड सीकर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नर्सरी में पौध तैयार करने के लिए काली मिट्टी, बालू मिट्टी एवं बकरी की खाद को बराबर अनुपात में मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है तथा इसमें बीज डालकर पौध तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि नर्सरी में तैयार पौधों को उनकी लंबाई के अनुसार निर्धारित सरकारी दर पर विक्रय किया जाता है।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष स्काउट गाइड सीकर मामराज शर्मा, प्रेम पावड़िया, पुष्पा पिपलवा, लखन बावरिया एवं मोहनलाल सुखाड़िया सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2256772
