[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला आरक्षण लागू कराने के लिए दिल्ली कूच का आह्वान, हनुमानगढ़ में महिला कांग्रेस की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला आरक्षण लागू कराने के लिए दिल्ली कूच का आह्वान, हनुमानगढ़ में महिला कांग्रेस की बैठक

महिला आरक्षण लागू कराने के लिए दिल्ली कूच का आह्वान, हनुमानगढ़ में महिला कांग्रेस की बैठक

झुंझुनूं : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष तारा पूनिया ने 21 जुलाई को संसद भवन, नई दिल्ली में प्रस्तावित “महिला आरक्षण लागू करो” आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

बैठक में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई। तारा पूनिया ने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं का अधिकार है और इसे लागू कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान हनुमानगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुलोचना एवं उनकी कार्यकारिणी ने तारा पूनिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि हनुमानगढ़ से बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली पहुंचकर महिला आरक्षण आंदोलन को मजबूती देंगी।बैठक का समापन “दिल्ली चलेंगे, हक लेकर रहेंगे” के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles