[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामायण ज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

रामायण ज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश

रामायण ज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पानाबाई रामनाथ पोदार सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय योग आश्रम मण्डावा के योगी मोहननाथ महाराज रहे। विशिष्ट अतिथि प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया, प्रखण्ड उपाध्यक्ष गोवर्धनसिंह मारवाड़, समाजसेवी बृजलाल मारोठिया तथा वैद्य पवन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. पूजा पंवार ने की।

प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद की ओर से विभिन्न विद्यालयों में रामायण ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा संस्कार आधारित जीवनोपयोगी पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए, पानी का अनावश्यक उपयोग नहीं करना चाहिए तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज करना चाहिए।

योगी मोहननाथ महाराज और वैद्य पवन शर्मा ने भी विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के महत्व पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉ. पूजा पंवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

इन विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

बाल वर्ग में लोकेश सैनी ने प्रथम, अर्जुनसिंह तंवर ने द्वितीय तथा निधि शर्मा, युवराज और शिवदत्त सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में तमन्ना कंवर प्रथम, सुरता रॉयल द्वितीय तथा विशाल चोबदार तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में सावन प्रथम, दीपिका एवं नेहा सैनी द्वितीय तथा पाविनि भार्गव एवं पलक तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. पूजा पंवार तथा परीक्षा प्रभारी सुमित्रा रूनला को भी प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles