महादास की ढाणी में पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न, प्रज्ञा मंडल का गठन और 15 देवस्थापनाएँ हुईं
महादास की ढाणी में पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न, प्रज्ञा मंडल का गठन और 15 देवस्थापनाएँ हुईं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में महादास की ढाणी (सैनी नगर) स्थित शिव मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विश्वशांति, परिवार कल्याण एवं राष्ट्र की समृद्धि की कामना के साथ सैकड़ों आहुतियां समर्पित कीं।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान पूर्व बैंक प्रबंधक रामनिवास सैनी रहे। कल्याण सिंह झाझड़ के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं धार्मिक संस्कार सम्पन्न कराए गए। उन्होंने गायत्री मिशन के उद्देश्यों और युग निर्माण आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए सदाचार, संस्कार और आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया।
गायत्री परिवार नवलगढ़ के ब्लॉक संयोजक एवं प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने गायत्री महामंत्र की वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि गायत्री साधना व्यक्ति के चिंतन, चरित्र और जीवन को श्रेष्ठ बनाने का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार नवलगढ़ के प्रवक्ता मुरली मनोहर चौबदार, कल्याण सिंह झाझड़, रामपाल मेवानी और विकेश कुमार महरिया के सानिध्य में प्रज्ञा मंडल का गठन किया गया। इसके बाद रामनिवास सैनी के नेतृत्व में नवगठित प्रज्ञा मंडल के सदस्यों का शांतिकुंज, हरिद्वार की ओर से माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। साथ ही 15 स्थानों पर देवस्थापनाएँ भी संपन्न कराई गईं।
महिला मंडल संयोजिका संतोष दायमा के नेतृत्व में महिलाओं ने यज्ञ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय भागीदारी निभाई। महादास की ढाणी के बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति से आयोजन भक्तिमय और सफल रहा।
इस अवसर पर रामनिवास सैनी, प्रदीप सिंह पंवार, रिछपाल सैनी, रामदेव सैनी, मदनलाल सैनी, सुभाष सैनी, लादूराम सैनी, गणपत राम सैनी, हरिराम सैनी, एडवोकेट नेमीचंद सैनी, राकेश सैनी, रामावतार सैनी, विनोद सैनी, भिवाराम सैनी, योगेश सैनी, पन्नालाल सैनी, पालाराम सैनी, श्रीराम सैनी, महेश सैनी, विकास सैनी, सज्जन सैनी, महेन्द्र सैनी, नंदलाल सैनी, गोरधन सैनी, प्रज्ञा दायमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256553


