परिवार कल्याण सेवाओं में जिला अस्पताल नवलगढ़ बना जिले का नंबर-1, मिला प्रथम पुरस्कार
विश्व जनसंख्या दिवस पर ₹50 हजार की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुई टीम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व जनसंख्या दिवस-2026 के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में जिला अस्पताल नवलगढ़ को परिवार कल्याण एवं परिवार नियोजन सेवाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर अस्पताल की टीम को प्रशस्ति पत्र के साथ ₹50 हजार की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में जिला कलक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) तथा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) ने जिला अस्पताल नवलगढ़ की टीम को सम्मानित किया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेन्द्र सबलानिया, सहायक सांख्यिकी अधिकारी अजय शर्मा, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विजय शर्मा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर जगदीश पारीक तथा एएनएम संगीता कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
जिला अस्पताल नवलगढ़ ने वर्षभर परिवार नियोजन कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, स्थायी एवं अस्थायी परिवार नियोजन साधनों के प्रचार-प्रसार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा जनजागरूकता गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेन्द्र सबलानिया ने कहा कि यह सम्मान अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मियों और सहयोगी कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जिला अस्पताल नवलगढ़ आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और परिवार कल्याण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सम्मानित टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि जिला अस्पताल नवलगढ़ भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य कर जिले का नाम रोशन करता रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256553


