विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान, खेतड़ी पंचायत समिति रही जिले में प्रथम
जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग बोले - चिकित्सा विभाग की टीम का कार्य सराहनीय, जनसंख्या स्थायित्व में झुंझुनूं बना मिसाल
झुंझुनूं : विश्व जनसंख्या दिवस-2026 के अवसर पर अंबेडकर भवन में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में परिवार कल्याण एवं जनसंख्या स्थायित्व कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, चिकित्सा संस्थानों तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि जिले का चिकित्सा विभाग अन्य विभागों की तुलना में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थायित्व केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने कहा कि झुंझुनूं जिले ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने की परंपरा को प्रेरणादायी बताया।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि जिले की उपलब्धियां विभाग की टीम भावना और निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं। डिप्टी सीएमएचओ एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. भंवरलाल सर्वा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में पंचायत समिति खेतड़ी को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव एवं उनकी टीम ने प्राप्त किया।
इसके अलावा उप जिला अस्पताल नवलगढ़, सीएचसी मेहाड़ा (खेतड़ी) तथा पीएचसी बाय (नवलगढ़) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न पंचायत समितियों की 12 ग्राम पंचायतों को भी 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में आयोजना अधिकारी पूनम कटेवा, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद नारनौलिया, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू, सांख्यिकी अधिकारी शारदा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2256739

