[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में थाना अधिकारी से मिला स्वर्णकार समाज:चोरी के आभूषण के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, कहा-निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में थाना अधिकारी से मिला स्वर्णकार समाज:चोरी के आभूषण के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, कहा-निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा

सरदारशहर में थाना अधिकारी से मिला स्वर्णकार समाज:चोरी के आभूषण के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, कहा-निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा

सरदारशहर : सरदारशहर में नवनियुक्त थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत का श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था और स्वर्णकार युवा मंडल ने सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने चोरी के आभूषणों से संबंधित मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग रखी।

थाना अधिकारी बोले- निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा

थाना अधिकारी धीरेंद्र शेखावत ने समाज को आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि यदि चोरी के आभूषणों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई मामला सामने आता है, तो कार्रवाई से पहले समाज के अध्यक्ष को सूचित किया जाएगा।

शेखावत ने आगे कहा कि अध्यक्ष संबंधित स्वर्णकार को साथ लेकर थाने पहुंचेंगे। इसके बाद तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज अध्यक्ष रतनलाल डॉवर ने थाना अधिकारी का माल्यार्पण कर, मिठाई खिलाकर और अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान समाज उपाध्यक्ष धर्मचंद जोड़ा भी उपस्थित रहे।

ये रहे मौजूद

इसके बाद स्वर्णकार युवा मंडल ने भी थाना अधिकारी का सम्मान किया। युवा मंडल अध्यक्ष शेखर ढल्ला, मंडल प्रमुख पवन रोडा, जयकिशन, नितेश, हर्षित, रवि, हरीश, विजय, अंजनी, श्यामसुंदर, गौतम सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। समारोह में पुलिस और स्वर्णकार समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker