देशभक्ति के नारों से गूंजी ख्यालियों की ढाणी:31 वर्ष बाद शहीद शीशराम धनखड़ की प्रतिमा का अनावरण, 1996 के ऑपरेशन मेघदूत में दिया था बलिदान
देशभक्ति के नारों से गूंजी ख्यालियों की ढाणी:31 वर्ष बाद शहीद शीशराम धनखड़ की प्रतिमा का अनावरण, 1996 के ऑपरेशन मेघदूत में दिया था बलिदान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधु दहिया
पचेरी बड़ी : सूरजगढ़ के ख्यालियों की ढाणी में मंगलवार को अमर शहीद शीशराम धनखड़ (6th ग्रेनेडियर्स) की प्रतिमा का अनावरण किया गया। शीशराम धनखड़ 5 मार्च 1996 को ऑपरेशन मेघदूत के दौरान शहीद हुए थे। उन्हें 31 वर्ष बाद प्रतिमा स्थापना के माध्यम से सम्मान दिया गया। अनावरण के समय “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारे लगाए गए।
समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोष अहलावत ने की। विशिष्ट अतिथियों में हर्षिनी कुलहरी, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व प्रधान बलवान सिंह और सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़ शामिल थे। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

प्रतिमा का अनावरण शहीद की वीरांगना अनीता देवी और धनखड़ परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस कार्यक्रम में ग्रामीण, युवा, पूर्व सैनिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजन के दौरान देशभक्ति का वातावरण बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256553


