सरदारशहर में तबादला नीति के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:मुख्यमंत्री के नाम CBEO को ज्ञापन सौंपा, शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका
सरदारशहर में तबादला नीति के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:मुख्यमंत्री के नाम CBEO को ज्ञापन सौंपा, शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका
सरदारशहर : सरदारशहर में राजस्थान शिक्षक संघ (एसटीएफआई) के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने तबादला नीति के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक मंत्री गजानंद मेघवाल और कार्यकारी अध्यक्ष राकेश प्रजापत के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया ने कहा कि शैक्षणिक सत्र की शुरुआत और नामांकन अभियान के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों के तबादले किए गए हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन तबादलों में मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी की गई है। असाध्य रोग से पीड़ित, विधवा, दिव्यांग और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।

स्कूलों में शिक्षकों का संतुलन बिगड़ा
प्रदेश प्रतिनिधि गौरीशंकर सिहाग और रणवीर सहारण ने कहा कि तबादलों के कारण कई स्कूलों में शिक्षकों का संतुलन बिगड़ गया है। कई स्कूल अब केवल तृतीय श्रेणी शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है।
ब्लॉक मंत्री गजानंद मेघवाल और कार्यकारी अध्यक्ष राकेश प्रजापत ने मांग की कि मानवीय आधारों की अनदेखी कर किए गए तबादले तत्काल निरस्त किए जाएं। उन्होंने सरकार से सभी शिक्षक संवर्गों के लिए स्थायी स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 जुलाई को जिला मुख्यालयों और 17 जुलाई को संभाग मुख्यालयों पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला कोषाध्यक्ष श्रीनाथ बरोड़ और शिक्षक नेता पवन महर्षि ने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों से सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो इसका असर आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान किशन सहू, अमरचंद सांडेला, भंवरलाल सारण, रामनिवास सारण, मूलचंद भाटिया, लालचंद बैरड़, गजानंद दहिया, बुधराम तिड़दिया, संजय वर्मा, राजपाल ढाका, गणेश सारण, सोमचंद भांभू, उम्मेद सिंह राठौड़, संदीप ढाका सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2254929


