[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलती ट्रेन से 3 करोड़ के सोने की चोरी का खुलासा, नवलगढ़ से 2 करोड़ के जेवर बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चलती ट्रेन से 3 करोड़ के सोने की चोरी का खुलासा, नवलगढ़ से 2 करोड़ के जेवर बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा एसआईटी और झुंझुनूं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जमीन में गाड़कर छिपाया था चोरी का सोना

झुंझुन : दिल्ली से भटिंडा जा रही ट्रेन में करीब तीन करोड़ रुपये के सोने के गहनों की चोरी के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए हरियाणा पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) और झुंझुनूं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर नवलगढ़ क्षेत्र से जमीन में गाड़कर छिपाया गया करीब दो करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार 10 जून को करौली निवासी नरेंद्र सिंह गुर्जर दिल्ली से भटिंडा एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी के लिए करीब तीन करोड़ रुपये के सोने के गहनों की डिलीवरी लेकर ट्रेन से रवाना हुए थे। हरियाणा के जाखल स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरने के दौरान अज्ञात बदमाश उनकी सीट पर रखा गहनों से भरा बैग चोरी कर फरार हो गए। मामले में जीआरपी थाना जींद में प्रकरण दर्ज कर एसआईटी गठित की गई।

जांच के दौरान हरियाणा एसआईटी और नवलगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर डेरावाली ढाणी में दबिश दी और ऋषभ, गोविंद (निवासी डेरावाली ढाणी) तथा बबलू (निवासी नवलड़ी) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने जेवरात जमीन में गाड़कर छिपा दिए थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब दो करोड़ रुपये के सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं। शेष गहनों की बरामदगी और इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

Related Articles