[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा नगरपालिका ईओ गौतम शर्मा ने पदभार संभाला:बोले- साफ-सफाई और जनहित योजनाओं पर रहेगा फोकस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा नगरपालिका ईओ गौतम शर्मा ने पदभार संभाला:बोले- साफ-सफाई और जनहित योजनाओं पर रहेगा फोकस

चिड़ावा नगरपालिका ईओ गौतम शर्मा ने पदभार संभाला:बोले- साफ-सफाई और जनहित योजनाओं पर रहेगा फोकस

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी (ईओ) गौतम शर्मा ने सोमवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पदभार संभालने के बाद शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया।

पदभार ग्रहण करने से पूर्व, ईओ गौतम शर्मा सुबह चिड़ावा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा के समाधि स्थल पर दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने श्याम मंदिर और कल्याण प्रभु मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

नगरपालिका कार्यालय पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ईओ गौतम शर्मा ने कहा कि आमजन के सहयोग से नगरपालिका की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, उमाशंकर शर्मा, पृथ्वीराज शर्मा, सुशील शर्मा, कमलकांत शर्मा, राधेश्याम सुखाड़िया, एडवोकेट सुशील जोशी, मुंशी अशोक सैन सेवक, पूर्व जिला महामंत्री अमर सिंह तंवर, ईओ के पिता ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व पार्षद रवि शर्मा, युवा नेता निखिल मावंडिया, राकेश पाटन, नवीन शर्मा, सुनील गजेंद्र शर्मा, आरजेडी प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह राव, भाजयुमो से अशोक शर्मा, विशाल सुल्तानिया, राम सिंह चेतीवाल, जयप्रकाश वर्मा, कमल वर्मा, शशिकांत जांगिड़ सहित नगरपालिका का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे।

Related Articles