[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीर्र में क्षतिग्रस्त बिजली पोल नहीं हटाया:दो ग्रामीण सेवा शिविरों में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं; ग्रामीण बोले- आंदोलन करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

भीर्र में क्षतिग्रस्त बिजली पोल नहीं हटाया:दो ग्रामीण सेवा शिविरों में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं; ग्रामीण बोले- आंदोलन करेंगे

भीर्र में क्षतिग्रस्त बिजली पोल नहीं हटाया:दो ग्रामीण सेवा शिविरों में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं; ग्रामीण बोले- आंदोलन करेंगे

बुहाना : बुहाना क्षेत्र के भीर्र गांव में क्षतिग्रस्त बिजली पोल को हटाने के लिए दो बार ग्रामीण सेवा शिविरों में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन बिजली विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पोल जर्जर होकर झुका हुआ है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

‘1 सप्ताह के बाद भी कार्रवाई नहीं’

ग्रामीण विवेक मान ने बताया कि पहली शिकायत 29 जून को भीर्र में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लिखित रूप में दी गई थी। शिविर में अधिकारियों ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर 6 जुलाई को देवलावास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में दोबारा प्रार्थना पत्र दिया गया।

ग्रामीण बोल- पोल गिरने का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि इन शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही क्षतिग्रस्त पोल को हटाने या बदलने की दिशा में कोई कदम उठाया गया। बारिश के मौसम में पोल के गिरने का खतरा और बढ़ गया है, जिससे राहगीरों, ग्रामीणों और आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे और आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Related Articles