अवैध शराब के खिलाफ राजगढ पुलिस व जिला स्पेशल टीम की बड़ी कार्यवाही
एक बंद बॉडी कन्टेनर से 291 पेटी चंढीगढ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद एक को किया गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद बॉडी कंटेनर से 291 पेटी चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर शराब और वाहन जब्त कर लिया है।
थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की यह खेप पंजाब के जिरकपुर से तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही थी। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. (आईपीएस) के निर्देशानुसार अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
NH-52 पर नाकाबंदी में पकड़ा कंटेनर
थाना प्रभारी राजेश सिहाग के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर तंत्र और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान 12 जुलाई 2026 को गांव गगोर रोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर नाकाबंदी की गई। जांच के दौरान हरियाणा की ओर से आ रहे कंटेनर नंबर GJ-19-X-2367 को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में कंटेनर से विभिन्न ब्रांड की कुल 291 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
चालक गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक संदीप कुमार (36) पुत्र झिण्डूराम, निवासी चनाना छोटा, थाना सिद्धमुख, जिला चूरू को गिरफ्तार किया है। शराब और कंटेनर को जब्त कर आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम प्रभारी जयप्रकाश, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, हेड कांस्टेबल रोशनलाल, कांस्टेबल जयवीर, इन्द्र, नरेश कुमार, लोकेश कुमार, मुकेश कुमार और शिव कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने विशेष रूप से कांस्टेबल नरेश कुमार के योगदान की सराहना की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253407


