आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा शुरू:पहली पारी में 63.18%, दूसरी में 62.23% उपस्थिति दर्ज
आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा शुरू:पहली पारी में 63.18%, दूसरी में 62.23% उपस्थिति दर्ज
चूरू : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा रविवार को चूरू के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। यह परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। प्रवेश से पूर्व दस्तावेजों का सत्यापन और सुरक्षा जांच की गई, जिसके बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
चूरू मुख्यालय के साथ-साथ रतननगर, खांसोली और रतनगढ़ के सरकारी व निजी विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस बल ने हैंड हेल्ड मशीनों से जांच कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर केंद्रों के द्वार बंद कर दिए गए थे।
पहली पारी में सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसके लिए पंजीकृत 10,789 अभ्यर्थियों में से 6,817 ने परीक्षा दी, जबकि 3,972 अनुपस्थित रहे। इस पारी में 63.18 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। दूसरी पारी में ऐच्छिक विषय का प्रश्नपत्र हुआ। इसमें भी 10,789 अभ्यर्थियों में से 6,715 ने परीक्षा दी और 4,074 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में 62.23 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्र बंद रहे। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों ने धर्मशालाओं और होटलों में भी विशेष निगरानी रखी, ताकि किसी भी अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। सोमवार को 41 केंद्रों पर 11,397 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253326


