मैलासी गांव के स्कूल प्रिंसिपल के तबादले का विरोध:ग्रामीणों ने मेन गेट पर जड़ा ताला, ट्रांसफर निरस्त करने की मांग
मैलासी गांव के स्कूल प्रिंसिपल के तबादले का विरोध:ग्रामीणों ने मेन गेट पर जड़ा ताला, ट्रांसफर निरस्त करने की मांग
धोद : धोद ब्लॉक के मैलासी गांव स्थित सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में प्रिंसिपल भंवर सिंह के तबादले के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों, पेरेंट्स और स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। सरदारशहर क्षेत्र में हुए प्रिंसिपल के तबादले के विरोध में सुबह से ही विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया गया।
ग्रामीण, पेरेंट्स और स्टूडेंट्स स्कूल परिसर के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने प्रिंसिपल के तबादले को निरस्त करने की मांग की। इस आंदोलन के कारण स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, ग्रामीण तहसीलदार भीम सिंह सैनी और एसीबीईओ जितेंद्र सिंह नाथावत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और पेरेंट्स से बातचीत की और आंदोलन समाप्त करने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की मांग को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा और विभागीय स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इसके बावजूद ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक प्रिंसिपल भंवर सिंह का तबादला निरस्त नहीं किया जाएगा, तब तक स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी जारी रहेगी। ग्रामीणों ने सोमवार को भी आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है।
तालाबंदी के दौरान पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, नानूराम वर्मा, महावीर वर्मा, परमेश्वर बुरड़क, पन्ने सिंह, सूबेदार जोधाराम खीचड़, गिरधारीलाल, धन्नाराम बिसू, महिपाल रणवां, सुरेश मोहन महला सहित ग्रामीण, पेरेंट्स और स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253407


