[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोछोर गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति फंदे पर लटका मिला:पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी, शव परिजनों को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

कोछोर गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति फंदे पर लटका मिला:पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी, शव परिजनों को सौंपा

कोछोर गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति फंदे पर लटका मिला:पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी, शव परिजनों को सौंपा

रानौली : जीणमाता थाना क्षेत्र के कोछोर गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति अपने घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान पूरणमल बलाई पुत्र रामेश्वर लाल बलाई निवासी कोछोर के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पूरणमल अपने घर में फंदे पर लटके हुए पाए गए। परिजनों ने उन्हें इस अवस्था में देखकर तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही जीणमाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पलसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया।

रविवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद, पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles