[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पार्किंग शुल्क को लेकर कार ड्राइवर और कर्मचारी में विवाद:बीडीके अस्पताल की घटना, युवकों ने महिला से भी की बहस

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पार्किंग शुल्क को लेकर कार ड्राइवर और कर्मचारी में विवाद:बीडीके अस्पताल की घटना, युवकों ने महिला से भी की बहस

पार्किंग शुल्क को लेकर कार ड्राइवर और कर्मचारी में विवाद:बीडीके अस्पताल की घटना, युवकों ने महिला से भी की बहस

झुंझुनूं : झुंझुनूं के बीडीके (BDK) हॉस्पिटल में पार्किंग शुल्क को लेकर कार ड्राइवर और पार्किंग कर्मियों के बीच विवाद हो गया। अस्पताल परिसर से बाह​र निकल रहे कार चालक को पार्किंग में काम करने वाले लोगों ने रोक लिया। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद देखते-देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। घटना रविवार सुबह हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आपस में बहस और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

पार्किंग के दौरान बहस हुई

वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम के अनुसार- एक कार ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर अस्पताल परिसर से बाहर निकल रहा था। इस दौरान पार्किंग गेट पर मौजूद कर्मियों ने उसे रोक लिया। मामला पार्किंग की टाइमिंग और उसके एवज में लिए जाने वाले रुपयों को लेकर था।वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, फिर धीरे-धीरे गाली-गलौज में बदल गई। बात इतनी बढ़ गई कि पार्किंग के पास मौजूद एक युवक ने कार चालक से मारपीट शुरू कर दी।

युवक महिला से भी बहस करते दिखे

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि मारपीट शुरू होते ही कार में सवार एक महिला आनन-फानन में बाहर आती है और झगड़ा कर रहे युवक को रोकने का प्रयास करती है, लेकिन युवक महिला से भी बहस करने लग जाता है। इस घटना के बाद अस्पताल के मैन गेट पर भीड़ लग गई। जिससे वहां से गुजरने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अब देखिए घटनाक्रम की तस्वीरें…

बीडीके अस्पताल में पार्किंग शुल्क को लेकर हुई बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई।
बीडीके अस्पताल में पार्किंग शुल्क को लेकर हुई बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई।
कार में से महिला ने उतरकर मामला शांत करवाने की कोशिश करती है।
कार में से महिला ने उतरकर मामला शांत करवाने की कोशिश करती है।
इस बीच महिला और पार्किंग कर्मियों के बीच बहस होती हुई नजर आ रही है।
इस बीच महिला और पार्किंग कर्मियों के बीच बहस होती हुई नजर आ रही है।

Related Articles