[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में युवा खेल संगम सप्ताह की तैयारी:आरएसएस शताब्दी वर्ष पर कबड्डी-खो-खो सहित पारंपरिक खेलों के आयोजन की बनी रूपरेखा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में युवा खेल संगम सप्ताह की तैयारी:आरएसएस शताब्दी वर्ष पर कबड्डी-खो-खो सहित पारंपरिक खेलों के आयोजन की बनी रूपरेखा

बबाई में युवा खेल संगम सप्ताह की तैयारी:आरएसएस शताब्दी वर्ष पर कबड्डी-खो-खो सहित पारंपरिक खेलों के आयोजन की बनी रूपरेखा

बबाई : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बबाई में युवा खेल संगम सप्ताह की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। रविवार को हुई इस बैठक में उपखण्ड बौद्धिक प्रमुख बनवारीलाल सैनी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

बैठक में बताया गया कि आगामी 15 संगम में प्रतिदिन कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन खेल मैदान में किया जाएगा। यह आयोजन स्वयंसेवकों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के दौरान प्रभात और सायं शाखाओं का विस्तार करते हुए कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें पथ संचलन, विराट हिन्दू सम्मेलन, कुटुम्ब प्रबोधन, वरिष्ठ जन सम्मेलन और सामाजिक समरसता सम्मेलन शामिल हैं। शाखाओं में योग, व्यायाम और प्राणायाम सहित विभिन्न खेल गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, माह के अंतिम सप्ताह में अधिकतम संख्या दिवस और गुरु पूर्णिमा उत्सव के आयोजन की योजना बनाकर जिम्मेदारियां तय की गईं। मंडल के सभी गांवों के लिए ग्राम पालकों की योजना भी बनाई गई है।

इस बैठक में उपखण्ड प्रमुख सुरेश कुमार कुमावत, उपखण्ड बौद्धिक प्रमुख बनवारीलाल सैनी, मुख्य शिक्षक सुनील कुमार, धूडमल, मदनलाल, निर्मल, राजेश कुमार, मनीष, शंकर लाल, इंद्रचंद, शम्भुदयाल और कैलाश चंद्र सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker