रींगस रेलवे स्टेशन पर चोरी करते एक युवक पकड़ा:जीआरपी पुलिस को सौंपा, एक पर्स और दो सिम कार्ड मिले
रींगस रेलवे स्टेशन पर चोरी करते एक युवक पकड़ा:जीआरपी पुलिस को सौंपा, एक पर्स और दो सिम कार्ड मिले
रींगस : रींगस रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उसे गिरफ्तार कर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया।
आरपीएफ कर्मचारी ने पकड़ा
आरपीएफ थाना प्रभारी अशोक डोरवाल ने बताया- घटना शनिवार को सवारी गाड़ी संख्या 20404 के रींगस स्टेशन पहुंचने पर हुई। ट्रेन के आगे के सामान्य कोच में यात्री उतर-चढ़ रहे थे, तभी एक व्यक्ति यात्री का पर्स निकाल रहा था। मौके पर तैनात आरपीएफ कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।
आरोपी को अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने पकड़ा। उसे रेलवे सुरक्षा बल थाने लाया गया, जहां सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में वह सामान्य कोचों के गेट पर भीड़ का फायदा उठाकर पर्स निकालते हुए साफ दिखाई दे रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय सोलंकी (22) निवासी अहमदाबाद, गुजरात बताया।
जीआरपी को सौंपा
आरोपी के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। तलाशी लेने पर उसके पास एक काले रंग का छोटा लेडीज पर्स बरामद हुआ। इसमें 500 रुपए के 9 नोट, कुल 4500 रुपए, और दो सिम कार्ड पाए गए। पर्स में कोई अन्य पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले। आरपीएफ ने आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया है ताकि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2252071


