चिड़ावा में फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 का आयोजन:300 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा, फिटनेस का दिया संदेश
चिड़ावा में फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 का आयोजन:300 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा, फिटनेस का दिया संदेश
चिड़ावा : चिड़ावा में “फिटनेस की अलख जगाएं, चिड़ावा को फिट बनाएं” थीम पर फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 का सफल आयोजन किया गया। रैली विवेकानंद पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, मंड्रेला रोड, चिड़ावा से शुरू हुई। कोच विक्रम सिंह ने बताया कि इस आयोजन में लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर थे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा नगर मण्डल उपाध्यक्ष मोहित तामड़ायत, शिक्षाविद अजीत चौधरी, शिक्षाविद विक्रम जांगिड़ और शिक्षाविद चिरंजी लाल सैनी उपस्थित रहे। शिक्षाविद शिवचंद सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि विनोद सैनी ने सभी का स्वागत किया। इस आयोजन में योग कोच भूपेन्द्र, शारीरिक शिक्षिका नीतू सिंह और योगेश का विशेष सहयोग रहा।
शहर के मुख्य रास्तों से निकली फ्रीडम रन
फ्रीडम रन शनि मंदिर, गौशाला रोड से मंड्रेला रोड स्थित विवेकानंद स्कूल खेल मैदान तक निकाली गई। पूरे मार्ग में चिड़ावा पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग मिला, जिसके लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महिला कोच लीना कुमारी, रविकान्त शर्मा, घनश्याम, रमेश शर्मा, मनोज वर्मा, राजेश सैनी, दीपक स्वामी, विकास सैनी, मुकेश शर्मा, विकास यादव, मुकेश सैनी और सुनील सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, दौड़ और खेल गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ, सक्रिय और फिट जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2252071


