[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहतर बस्ती में एयर होस्टेस बनी प्रेरणा तेजस्वी का भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

मेहतर बस्ती में एयर होस्टेस बनी प्रेरणा तेजस्वी का भव्य स्वागत

मेहतर बस्ती में एयर होस्टेस बनी प्रेरणा तेजस्वी का भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : क्षेत्र की होनहार बेटी प्रेरणा तेजस्वी के एयर होस्टेस में चयन होने पर मेहतर बस्ती में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की जिला इकाई के उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धिस्ट राजेश लोहिया के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष जेठाराम यादव, नि वर्तमान पालिका उपाध्यक्ष मेहराज उल हसन छींपा, जवाहर सिंह, गोविंद सोनी एवं बाबूलाल किलानिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक मनोज मेघवाल ने प्रेरणा तेजस्वी को शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। वहीं सोसाइटी के जिला उपाध्यक्ष बुद्धिस्ट राजेश लोहिया एवं संगीता लोहिया ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत अशोक तेजस्वी, धनराज तेजस्वी, सुरेश लोहिया, डालमचंद लोहिया, राजेश तेजस्वी, मुकेश तेजस्वी सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक मनोज मेघवाल एवं बुद्धिस्ट राजेश लोहिया ने कहा कि प्रेरणा तेजस्वी की इस सफलता के पीछे उनके मजदूर माता-पिता का त्याग और स्वयं की कड़ी मेहनत है। उन्होंने देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के योगदान तथा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के संविधान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं आदर्शों ने समाज को शिक्षा और समान अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रेरणा तेजस्वी आज समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं और उनका यह चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles