[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

18 सितंबर को चूरू जिला मुख्यालय पर किसान शक्ति संगम अनिश्चितकालीन महापड़ाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

18 सितंबर को चूरू जिला मुख्यालय पर किसान शक्ति संगम अनिश्चितकालीन महापड़ाव

11 सूत्री मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन, सुजानगढ़ में हुआ पोस्टर विमोचन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सुजानगढ़ : भारतीय किसान संघ द्वारा किसान जागृति रथ यात्रा के बाद अब जिले के किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर 18 सितंबर 2026 को चूरू जिला मुख्यालय पर किसान शक्ति संगम नाम से अनिश्चितकालीन महापड़ाव किया जाएगा। इस महापड़ाव के पोस्टर का विमोचन सुजानगढ़ में किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुभाष पारीक, किसान संघ के प्रांत जल संरक्षण प्रमुख शंकर महर्षि, सुजानगढ़ तहसील अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा, कालूराम बाबरिया, राजेश सुंदरिया, विश्व हिंदू परिषद के संपर्क प्रमुख राजेंद्र पथानिया, किसान संघ के जिला राजस्व प्रमुख सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महापड़ाव की मुख्य मांगें
संघ के तहसील अध्यक्ष पृथ्वी सिंह ने बताया कि किसान शक्ति संगम के माध्यम से संगठन द्वारा कुल 11 सूत्री मांग पत्र सरकार को सौंपा जाएगा। इसमें सबसे प्रमुख मांग जिले के प्रत्येक क्षेत्र को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाना है। जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने बताया कि जब तक किसान हित की 11 मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक चूरू जिला मुख्यालय के सामने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी रहेगा। पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित जनों ने जिले के समस्त किसानों से आगामी 18 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में चूरू पहुंचकर इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles