[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी विश्वविद्यालय में रोजगार व कौशल विकास पर सेमिनार, कुलगुरु बोले- डिग्री के साथ कौशल भी जरूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी विश्वविद्यालय में रोजगार व कौशल विकास पर सेमिनार, कुलगुरु बोले- डिग्री के साथ कौशल भी जरूरी

शेखावाटी विश्वविद्यालय में रोजगार व कौशल विकास पर सेमिनार, कुलगुरु बोले- डिग्री के साथ कौशल भी जरूरी

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में शनिवार को ‘रोजगार, उद्यमिता एवं कौशल विकास’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को कौशल विकास, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।

सेमिनार की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने की। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक कौशल, नवाचार और उद्यमिता की सोच भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कौशल आधारित शिक्षा और रोजगारोन्मुखी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा देता रहेगा।

कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अशोक कालेर और सचिव ललित लाखीवाल ने निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार, बैंक ऋण, स्टार्टअप और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ संकाय सदस्य चांदनी ने बदलते रोजगार परिदृश्य पर विचार रखे।

कार्यक्रम में कुलसचिव श्वेता यादव, पीडीयूएस फाउंडेशन के निदेशक डॉ. आर.सी. मीणा, विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सेमिनार के अंत में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का विशेषज्ञों ने समाधान किया।

Related Articles