[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोपालगढ़ की मांगों को लेकर धरना 115वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भोपालगढ़ की मांगों को लेकर धरना 115वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

भोपालगढ़ की मांगों को लेकर धरना 115वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ के ग्रामीणों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर धरना शनिवार को लगातार 115वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी खेतड़ी ट्रस्ट की ओर से दर्ज मुकदमों को वापस लेने, सती माता आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने तथा अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों के हमलों में मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

धरने की अध्यक्षता लाल सिंह ईंदा ने की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।

धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान गोकुलचंद सैनी, गजेंद्र पारीक, श्याम सिंह, महेंद्र सांवरिया, रामनिवास, सुरेश कुमार, चौथमल सैनी, भारत सैनी, दिनेश कुमार, बालवीर, चंदगीराम, रोशनलाल, भूपेंद्र सिंह सोढा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles