[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी की ऐतिहासिक स्मेल्टर चिमनी को औद्योगिक धरोहर घोषित करने की मांग, विधायक श्रवण कुमार को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी की ऐतिहासिक स्मेल्टर चिमनी को औद्योगिक धरोहर घोषित करने की मांग, विधायक श्रवण कुमार को सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी की ऐतिहासिक स्मेल्टर चिमनी को औद्योगिक धरोहर घोषित करने की मांग, विधायक श्रवण कुमार को सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी नगर : ​हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL), खेतड़ी नगर स्थित ऐतिहासिक स्मेल्टर प्लांट की 114 मीटर (करीब 375 फीट) ऊंची चिमनी को संरक्षित कर उसे राष्ट्रीय औद्योगिक धरोहर घोषित किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ‘चिमनी बचाओ अभियान’ के तहत क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

​प्रतिनिधिमंडल में शामिल सिंघाना नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डी.पी. सैनी और खेतड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश पांडे ने विधायक को बताया कि वर्ष 1974-75 में निर्मित यह विशाल चिमनी केवल एक कंक्रीट का ढांचा नहीं है, बल्कि शेखावाटी के गौरवशाली औद्योगिक इतिहास और हजारों परिवारों की आजीविका की जीवंत पहचान है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के कार्यकाल में शुरू हुई यह परियोजना देश की तांबा उत्पादन क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक रही है।

​विधानसभा में गूंजेगी चिमनी को बचाने की आवाज

ज्ञापन लेने के बाद विधायक श्रवण कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा, “मेरा स्वयं इस विश्व प्रसिद्ध कंपनी से पुराना नाता रहा है और मैंने इसके स्वर्णिम दौर को करीब से देखा है। यह चिमनी पूरे शेखावाटी के गौरव का प्रतीक है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी विधानसभा सत्र में वे इस ऐतिहासिक चिमनी को राष्ट्रीय औद्योगिक धरोहर घोषित कराने की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे। इस दौरान क्षेत्र के कई जागरूक नागरिक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles