[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर के खाली फ्लैटों में लगी आग:असामाजिक तत्वों पर आशंका, स्थानीय लोग बोले- सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर के खाली फ्लैटों में लगी आग:असामाजिक तत्वों पर आशंका, स्थानीय लोग बोले- सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं

छापर के खाली फ्लैटों में लगी आग:असामाजिक तत्वों पर आशंका, स्थानीय लोग बोले- सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं

छापर : छापर कस्बे में सांई बाबा मंदिर के पास स्थित खाली फ्लैटों में शुक्रवार रात लग गई। असामाजिक तत्वों के आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पालिका की दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से इन फ्लैटों के दरवाजे और वहां रखे पीवीसी पाइप जलकर राख हो गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत महेश रतावा, निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि उमाशंकर रतावा, भवानी दर्जी, गोपाल माली और गोवर्धन माली को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दमकल को बुलाया गया।

ये फ्लैट 2022 में तेरापंथ धर्मसंघ आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास के लिए निर्मित किए गए थे। चातुर्मास व्यवस्था समिति द्वारा बनाए गए इन फ्लैटों की देखरेख चातुर्मास समाप्त होने के बाद से नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन फ्लैटों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं और न ही रात में कोई चौकीदार तैनात रहता है, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

Related Articles