सांवलोद मुख्य सड़क पर प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण:बारिश के बाद जलभराव से हो रही थी समस्या, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
सांवलोद मुख्य सड़क पर प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण:बारिश के बाद जलभराव से हो रही थी समस्या, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति क्षेत्र के सांवलोद गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। शनिवार को एसडीएम, तहसीलदार और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण बारिश का पानी आगे नहीं निकल पा रहा था। इससे लगभग 200 मीटर तक सड़क पर जलभराव हो गया था, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीन मंगवाकर सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटवाया और पानी की निकासी का रास्ता खोला। इसके बाद सड़क पर जमा पानी तेजी से निकलना शुरू हो गया, जिससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को तत्काल राहत मिली।
गांववासियों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर राहत व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से सड़क की मरम्मत और स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की भी मांग की, ताकि हर वर्ष होने वाली इस समस्या से निजात मिल सके।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सड़क की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, जिससे भविष्य में राहगीरों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। इस मौके पर बुहाना एसडीएम शकुंतला, तहसीलदार बजरंग जाखड़, पीडब्ल्यूडी जेईएन दीपक धनखड़, पटवारी प्रदीप कुमार सहित पुलिस जाब्ता तैनात था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2251670


