ऑनलाइन शिकायत पर नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई, वार्ड 55 कुडली गांव में घंटों में दूर हुई कीचड़ व गंदगी की समस्या
ऑनलाइन शिकायत पर नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई, वार्ड 55 कुडली गांव में घंटों में दूर हुई कीचड़ व गंदगी की समस्या
सीकर : नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशन में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। ऑनलाइन शिकायत प्राप्त होते ही नगर परिषद की टीम ने वार्ड संख्या 55 स्थित कुंडली गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने आम रास्ते पर व्याप्त कीचड़ एवं गंदगी की समस्या का तत्काल समाधान किया।
नगर परिषद की न्यू गैंग ने मौके पर पहुंचकर आम रास्ते की विशेष सफाई करवाई तथा मिट्टी की ट्रॉली डलवाकर कीचड़युक्त मार्ग को समतल एवं आवागमन योग्य बनाया। साथ ही क्षेत्र की नालियों की गहन सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू किया गया, जिससे वर्षा के दौरान जलभराव की संभावना भी कम हो सके।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य केवल शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना है। मानसून के दौरान जलभराव, कीचड़, नालियों की रुकावट एवं सफाई से संबंधित प्रत्येक शिकायत को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ मौके पर जाकर निस्तारित किया जा रहा है। सभी अधिकारी एवं सफाई दल पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान नगर परिषद की टीमें शहर के सभी वार्डों में निरंतर निगरानी रख रही हैं। जहां भी आवश्यकता होगी, वहां तत्काल सफाई, जल निकासी, मिट्टी भराव एवं अन्य आवश्यक कार्य कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250265


