[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बसों में पैनिक बटन से बढ़ेगी महिलाओं की सुरक्षा, झुंझुनूं पुलिस की नई पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज बसों में पैनिक बटन से बढ़ेगी महिलाओं की सुरक्षा, झुंझुनूं पुलिस की नई पहल

रोडवेज बसों में पैनिक बटन से बढ़ेगी महिलाओं की सुरक्षा, झुंझुनूं पुलिस की नई पहल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए झुंझुनूं पुलिस ने रोडवेज बसों में पैनिक बटन की सुविधा शुरू की है। यातायात शाखा, महिला उत्पीड़न अनुसंधान शाखा और कालिका वाहिनी के संयुक्त प्रयास से लागू इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रा के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

पुलिस के अनुसार, बस में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या आपराधिक घटना होने पर महिला पैनिक बटन दबाकर तुरंत सहायता मांग सकती है। बटन सक्रिय होते ही सूचना सीधे रोडवेज कंट्रोल रूम और अभय कमांड कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी। इसके बाद पुलिस वाहन की लोकेशन ट्रेस कर तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी।

यात्रियों को बसों में पैनिक बटन के उपयोग की जानकारी भी दी जा रही है। इसके अलावा महिलाएं 112, 1090 महिला हेल्पलाइन तथा राजकॉप सिटीजन ऐप के माध्यम से भी पुलिस से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित बनाना है। वहीं, कालिका वाहिनी की टीमें बस स्टैंड और बसों में नियमित जागरूकता अभियान भी चला रही हैं।

Related Articles