राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) ब्लॉक रतनगढ़ की कार्यकारिणी का विस्तार
राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) ब्लॉक रतनगढ़ की कार्यकारिणी का विस्तार
रतनगढ़ : राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) ब्लॉक रतनगढ़ की कार्यकारिणी विस्तार बैठक सभाध्यक्ष राजेंद्र कुमार बाकोलिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कँवल, ब्लॉक मंत्री नेतराम मीणा एवं कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौहान ने प्रदेश प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि राकेश कुमार नायक की उपस्थिति में ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की।
इस दौरान दानाराम मेघवाल को उपसभाध्यक्ष, महावीर प्रसाद मंडार को उपाध्यक्ष, पूनमचंद नायक को संगठन मंत्री, मदनलाल गुड्डेसर एवं ओंकारमल रोलण को संयुक्त मंत्री, मीना बारूपाल को महिला मंत्री, सुनील मीणा को प्रवक्ता सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं प्रतिनिधि पदों पर नियुक्तियां दी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए राकेश कुमार नायक ने संगठन को अधिक सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान को गति देने तथा प्रत्येक शिक्षक तक संगठन की विचारधारा एवं गतिविधियों को पहुंचाने का आह्वान किया इस अवसर पर शिवाराम मेघवाल, नरेंद्र नायक, भंवरलाल सांवा, शैलेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250281


