[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मालसर में बालाजी मंदिर निर्माण अंतिम चरण में, गुंबद निर्माण कार्य तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

मालसर में बालाजी मंदिर निर्माण अंतिम चरण में, गुंबद निर्माण कार्य तेज

मालसर में बालाजी मंदिर निर्माण अंतिम चरण में, गुंबद निर्माण कार्य तेज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

सरदारशहर : तहसील के मालसर गांव स्थित बालाजी सेवा सदन, मलोट की ओर से निर्माणाधीन बालाजी मंदिर का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इन दिनों मंदिर के गुंबद का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

श्री बालाजी मलोट सेवा सदन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। ठेकेदार कांशीराम शर्मा ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार तेजी से आगे बढ़ रहा है।

निर्माण की प्रगति पर सेवा सदन के सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया। अंत में जगन्नाथ शर्मा ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार जताते हुए मंदिर निर्माण में मिल रहे जनसहयोग की सराहना की।

Related Articles