जयपुर -सीकर -बाईपास रामसरा रोड पार्थ- सिटी, भाजपा जिला कार्यालय के नज़दीक बड़ा हादसा होते-होते बचा
जयपुर -सीकर -बाईपास रामसरा रोड पार्थ- सिटी, भाजपा जिला कार्यालय के नज़दीक बड़ा हादसा होते-होते बचा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जयपुर-सीकर बाईपास से जुड़े रामसरा रोड पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पार्थ सिटी और भाजपा जिला कार्यालय के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बरसाती पानी भर जाने से एक ट्रक पलट गया, जबकि सामने से आ रही पशु चारा से लदी गाड़ी भी फंस गई। घटना के बाद कुछ समय तक भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार अग्रसेन मार्ग से रामसरा रोड तक सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार को मार ट्रांसपोर्ट का ट्रक गहरे गड्ढे में फंसकर पलट गया। इसी दौरान सामने से आ रहा पशु चारा से भरा वाहन भी रास्ते में फंस गया। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एवं अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद प्रजापति ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर करीब एक माह पहले जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मामूली बारिश में ही सड़क की यह स्थिति है, जबकि अधिक बारिश होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग के पास राजकीय विद्यालय, खेल मैदान, पार्थ सिटी आवासीय कॉलोनी तथा भाजपा जिला कार्यालय स्थित है। यह चूरू को सीकर और जयपुर से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे और भारी वाहन गुजरते हैं।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2250268


